यूजर्स ने दिए प्यार भरे रिएक्शन
रविवार शाम को सलमान खान ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसमें वह चश्मा पहने हैं, नीचे दिख रहे हैं। सामने बिइंग ह्यूमन लिखा कप रखा है। सलमान के हाथ का स्पेशल ब्रेसलेट भी नजर आ रहा है। इसी तस्वीर में सलमान को स्टाइल साफ नजर आ रहा है। इसी स्टाइल, स्वैग पर एक यूजर ने लिखा, ‘आप लीजेंड हो, स्वैग किंग हो।’ एक और यूजर ने भी सलमान के लिए लिखा, ‘हम इस पोस्ट का इंतजार कर रहे थे।’ एक अन्य यूजर लिखता है, ‘सलमान 40 के लगते हैं।’ जबकि असल में सलमान खान की उम्र 59 साल है।
कपिल शर्मा के शो में नजर आए सलमान
शनिवार को भी सलमान के मजाकिया अंदाज से दर्शक रूबरू हुए। वह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में बतौर गेस्ट नजर आए। इस शो पर सलमान ने खुद की फिल्म ‘सिकंदर’ को ही ट्रोल किया। सलमान ने अपने डुप्लीकेट को शो में कहा, ‘फिल्म सिकंदर के बाद काम ठीक चल रहा है।’ और अपने ही जोक पर वह हंसने लगे।
ये खबर भी पढ़ें:
Salman Khan: इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं सलमान खान, खुद किया खुलासा; बोले- ‘हर दिन दर्द होता है, फिर भी…’
सलमान की अगली फिल्म का फैंस को इंतजार
सलमान खान की इस साल फिल्म ‘सिकंदर’ रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं है। इस साल वह एक फिल्म कर रहे हैं, जो गलवान घाटी में हुए संघर्ष पर आधारित है, इसमें वह एक आर्मी ऑफिसर के रोल में होंगे। फिल्म के लिए इन दिनों सलमान अपनी बॉडी पर काम कर रहे हैं। फैंस को सलमान खान की इस फिल्म का इंतजार है।