विवादों से गुजर रहे सलमान खान अपने प्यार को लेकर काफी सतर्क नजर आ रहे हैं। सलमान-लूलिया के बीच प्यार और गहराता नजर आ रहा है। खबरों की मानें तो सलमान-लूलिया इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बॅालीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक सलमान ने लूलिया के लिए कड़े नियम बना रखे हैं।
सलमान नहीं चाहते कि लूलिया किसी बॉलीवुड एक्टर या डायरेक्टर के साथ काम करें। सलमान चाहते हैं कि लूलिया सिर्फ उन्हीं के साथ काम करें। या फिर उनके ही प्रोडक्शन की फिल्मों में काम करें। आपको बता दें कि लूलिया वंतूर रोमानिया में टीवी एंकरिंग भी करती हैं, और कई टीवी शो को होस्ट कर रही हैं।
फिलहाल तो सलमान खान को लूलिया के उन शो को करने में कोई समस्या नहीं है। लेकिन वो कोई दूसरा प्रोजेक्ट नहीं ले सकती हैं। क्योंकि उन्हें सलमान के साथ मुंबई में ही जो रहना है। पिछले काफी समय से लूलिया-सलमान को एक साथ कई जगहों पर देखा गया है। यहां तक कि लूलिया सलमान के परिवार के साथ कई बार देखी जा चुकी हैं।
कुछ ही महीने पहले इस जोड़ी को प्रीति जिंटा के वेडिंग रिसेप्शन में एक साथ देखा गया था। कई ऐसी बातें हैं जिनसे यह साबित होता है कि सलमान-लूलिया जल्द ही एक दूसरे के होने को तैयार हैं।