फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल चलाकर किंग खान के घर पहुंचे सलमान, बाहर से चिल्लाने लगे- 'शाहरुख-शाहरुख'

Fri, 16 Jun 2017 12:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
सलमान खान
विज्ञापन
सलमान खान आजकल अपनी नई लॉन्च की हुई साइकिल से खूब मुंबई घूम रहे हैं। घूमते-घूमते वो अपने जिगरी दोस्त शाहरुख के घर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


सलमान ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो शाहरुख के घर के पास से गुजरते हैं। मन्नत के पास आते ही सलमान जोर से शाहरुख खान चिल्लाते हैं। फैंस जो शाहरुख की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर खड़े थे वो सलमान को देखते ही खुश हो गए।
  #BeingHumanEcycle
Official Twitter Handle : @beingecycle pic.twitter.com/Gyfqzz3dcl — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 15, 2017


वैसे इन दोस्तों के याराने का केवल यही वीडियो नहीं हिट हो रहा है। हाल ही में सलमान 'ट्यूबलाइट' को प्रमोट करने के लिए रेडियो चैनल रेड एफएम गए थे। वहां उन्हें पता चला कि शाहरुख ने उनके लिए एक काम छोड़ा हुआ है।
विज्ञापन


हुआ यूं कि शाहरुख ने कुछ बच्चों से वादा किया था कि सलमान उन्हें किडजेनिया फन पार्क लेकर जाएंगे। मजेदार बात ये थी कि शाहरुख ने ये वादा सलमान से बिना पूछे ही कर दिया था। जब सलमान को ये बात पता चली तो वो अवाक् रह गए। सलमान के मुंह से निकला, 'अच्छा खासा काम पर लगा रहा है शाहरुख।'
विज्ञापन

  Aakhir konsi duty par lagaya @iamsrk ne @BeingSalmanKhan ko? @TubelightKiEid @SKFilmsOfficial @kabirkhankk @sonymusicindia @mymalishka pic.twitter.com/f7Af1en7sI — Red FM (@RedFMIndia) June 15, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें