अभिनेता ऋषि कपूर अक्सर कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे पड़ोसी मुल्क के लोगों को दिक्कत हो जाती है। पिछले दिनों भी वो एक पाकिस्तानी लड़की से भिड़ बैठे थे। अब एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसे ट्वीट्स किए हैं जिस पर उन्हें पाकिस्तानी लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है।
दरअसल कल यानि 15 जून को चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हरा फाइनल का टिकट पा लिया है। फाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा और ये तो सभी जानते हैं कि अभी कुछ ही दिन पहले भारत ने पाकिस्तान को मैच करारी शिकस्त दी थी। ऋषि कपूर भी इस खुशी को छिपा नहीं पाए और कई ट्वीट्स कर डाले।
उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा, 'हमें ज्यादा कुछ कहने की जरुरत नहीं है। विरोधियों को हराने की परंपरा जारी रहेगी। नीला रंग अजेय है।'
We don't need to say anything more! Tradition of destroying the opposition,as has always been the case,will continue! Blues are invincible! pic.twitter.com/q2IBs3zSdw
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 15, 2017
ऋषि के इस ट्वीट पर एक पाकिस्तानी महिला ने ट्वीट किया कि उन्हें इतने बड़े एक्टर से ऐसी उम्मीद नहीं थी जिसका जवाब में ऋषि कपूर ने कहा कि, 'आप लोग मेन मुद्दे से हट क्यों जाते हैं। मेरे लिए क्रिकेट बहुत बड़ी चीज है। मेरा देश जानता है कि मैं कौन हूं।'
Why do you people divert from the main contention. For me Cricket is huge. Talk on that,don't digress. I know and my country knows who I am! https://t.co/r5Aum2h22l
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 15, 2017
ऋषि कपूर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी सलाह दे डाली। उन्होंने लिखा, 'पीसीबी, क्रिकेट टीम भेजना प्लीज क्योंकि 18 जून (फादर्स डे) बाप खेल रहा है तुम्हारे साथ।'
PCB. Cricket team bhejna please.Earlier Hockey ya Kho Kho team bhejin thin. Kyon ki 18th June(Fathers Day) Baap khel raha tumhare saath lol!
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 15, 2017