फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: जन्मदिन पर सलमान खान की एक झलक पाने के लिए बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Tue, 27 Dec 2022 07:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के भाईजान आज (27 दिसंबर) अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर फैंस सहित उनके दोस्त और रिश्तेदार उन्हें सुबह से ही शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच उनके चाहने वाले अपने भाईजान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर उनकी एक झलक पाने के इंतजार में सुबह से खड़े नजर आए। सलमान ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और अपने घर की बालकनी से हाथ हिलाते हुए उनका अभिवादन किया। इस बीच सलमान को देखते ही उनके फैंस बेकाबू हो गए, जिसके बाद पुलिस को फैंस पर डंडे भी बरसाने भी पड़े।

विज्ञापन

Rhea Chakraborty: सुशांत केस में नए खुलासे के बीच रिया चक्रवर्ती का बड़ा बयान, कहा- अपनी ताकत...

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। वहीं, उन पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बैरिकेट भी लगा रखी है। इस बीच सलमान को देखकर भीड़ आगे बढ़ने की कोशिश करने लगती है, जिसके बाद मजबूरन पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ती है।
Vivaad Bollywood Ke: सेट पर मोहब्बत से जादू-टोने के आरोप तक, जानें कंगना-अध्ययन का रिश्ता टूटने का 'राज'?
विज्ञापन

शाहरुख खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले दबंग खान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए शाहरुख खान भी उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने पैपराजी के लिए एक साथ फोटोज भी क्लिक कराईं। गौरतलब है कि सलमान इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह शाहरुख की फिल्म पठान में भी कैमियो करते नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स  के मुताबिक सलमान के टाइगर 3 में शाहरुख खान भी पठान के किरदार में गेस्ट अपीरियंस में नजर आ सकते हैं। 
Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना ने तुनिशा के पैरेंट्स को बताया उसकी मौत का जिम्मेदार, लव जिहाद पर कही यह बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें