फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: टाइट सिक्योरिटी के साथ इवेंट में शामिल होने पहुंचे सलमान खान, गोद में भांजी आयत को लिए आए नजर

Sun, 10 Aug 2025 11:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan With Niece Ayat: अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें वे अपनी भांजी यानी अर्पिता खान शर्मा की बेटी आयत के साथ नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
भांजी आयत के साथ सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान अपनी छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा पर जान छिड़कते हैं। दोनों बहन-भाई के बीच गजब की बॉन्डिंग है। इतना ही नहीं, अर्पिता की बिटिया आयत भी सलमान मामू की लाडली भांजी हैं। सलमान खान और आयत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मामू-भांजी साथ में एक इवेंट में नजर आए हैं।

विज्ञापन



नन्ही आयत को गोद में लिए नजर आए सलमान
रविवार को सलमान खान ने एक इवेंट में शिरकत की। उनके अलावा भाई सोहेल खान और बहन अर्पिता खान भी नजर आए। सलमान खान का एक क्यूट वीडियो काफी वायरल है, इसमें वे भांजी आयत को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। मामा-भांजी साथ में इवेंट में एंट्री करते हुए पैपराजी को पोज देते दिखे हैं। यह वीडियो विरल भियानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। मामा-भांजी की क्यूट जोड़ी पर नेटिजन्स प्यार लुटा रहे हैं।
 

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
भारी-भरकम सिक्योरिटी के साथ पहुंचे सलमान
सलमान खान के एक अन्य वीडियो में उन्हें इवेंट में एंट्री करते देखा जा सकता है। भारी-भरकम सिक्योरिटी के साथ भाईजान नजर आ रहे हैं। सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' में नजर आएंगे। इसके अलावा वे 'बिग बॉस 19' को होस्ट करते दिखेंगे, जो 24 अगस्त से शुरू हो रहा है। 
विज्ञापन

सलमान, सोहेल, निर्वान और अर्पिता अपने बच्चों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
अर्पिता और सोहेल भी आए नजर
सलमान खान के अलावा अर्पिता खान और सोहेल खान को भी देखा गया। इस दौरान सोहेल खान के बेटे निर्वान को गेम खेलेते देखा गया। वहीं, सोहेल खान और सलमान खान उनका हौसला बढ़ाते दिखे। बता दें कि निर्वान खान, सोहेल और सीमा सजदेह के बेटे हैं। सीमा और सोहेल का तलाक हो चुका है। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें