फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: भाई फैसल के आरोपों से दुखी हुए आमिर खान, परिवार ने जारी किया बयान; कहा- 'ऐसा पहली बार नहीं..'

Sun, 10 Aug 2025 10:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan on Faissal Khan's Allegations: हाल ही में एक इंटरव्यू में फैसल खान ने अपने भाई आमिर और परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। फैसल के आरोप और दावों पर खान फैमिली ने संयुक्त बयान जारी किया है। 
विज्ञापन
आमिर खान-फैसल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता आमिर खान के भाई फैसल खान ने हाल ही में अपने परिवार और आमिर खान पर गंभीर आरोप लगाए। एक इंटरव्यू में फैसल ने आमिर खान पर सालभर तक उन्हें घर में बंद रखने का आरोप लगाया। फैसल के ऐसा आरोपों पर आमिर खान और उनके परिवार ने साझा बयान जारी किया है। परिवार ने सयुंक्त बयान में फैसल के आरोप और दावों से इनकार किया है। 

विज्ञापन

परिवार ने जारी किया साझा बयान
फैसल खान ने एक इंटरव्यू में अपने भाई आमिर खान और परिवार पर आरोप लगाए थे कि उन्हें सालभर तक घर में बंद करके रखा गया, क्योंकि उनके मुताबिक वे 'पागल' थे। फैसल के इन बयानों से खान परिवार आहत है। पूरे परिवार ने एक संयुक्त बयान जारी कर फैसल के दावों और आरोपों को खारिज किया है। आधिकारिक तौर पर जारी बयान में खान फैमिली ने फैसल के आरोपों को दुखद बताते हुए कहा है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। 
 

डॉक्टरों के परामर्श पर परिवार ने मिलकर लिया फैसला
बयान में कहा गया है, 'हम फैसल द्वारा अपनी मां जीनत ताहिर हुसैन, बहन निखत हेगड़े और भाई आमिर की गलत, भ्रामक और दुख पहुंचाने वाली बनाई गई छवि से बहुत दुखी हैं। ऐसा चूंकि पहली बार नहीं है, जब उन्होंने चीजों को गलत तरीके से पेश किया है, इसलिए हमें अपने इरादे स्पष्ट करने और एक परिवार के रूप में अपनी एकजुटता की पुष्टि करना जरूरी लगता है। यह बताना बहुत जरूरी है कि फैसल को लेकर हर फैसला परिवार ने मिलकर और कई मेडिकल पेशेवरों से परामर्श करके लिया है। यह फैसला प्यार, करुणा और उसकी भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक सेहत को ध्यान में रखकर लिया गया। इसी वजह से हमने इस मुश्किल वक्त में अपने परिवार के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करने से परहेज किया। 
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों के नाम शामिल
जारी बयान में आमिर खान के परिवार ने मीडिया से भी संवेदनशील होने की अपील की और इस मामले को किसी तरह से गॉसिप नहीं बनाने की अपील की। यह बयान आमिर खान के पूरे परिवार की तरफ से जारी किया गया है। इसमें आमिर खान उनकी एक्स वाइफ रीना दत्त, किरण राव, बच्चों आयरा, जुनैद और आजाद के अलावा दोनों बहनों निखत और फरहत, कजिन आदि के नाम हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें