दूसरा गाना हुआ रिलीज
बॉलीवुड के दबंग खान अपने हर गाने में बेहद अलग और कूल अंदाज में नजर आते हैं। इस फिल्म के नए गाने ‘बटुकम्मा’ में अभिनेता पहली बार लुंगी पहने नजर आ रहे हैं। अब तक बॉडी दिखाने वाले दबंग खान एकदम फुल कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। इस गाने की कोरियोग्राफी बेहद ही शानदार तरीके से की गई है। हालांकि, सलमान के पिछले गाने में उनके डांस की काफी खिल्ली उड़ाई गई थी, लेकिन यह गाना पहले से काफी बेहतर तरीके से फिल्माया गया है।
फैंस का मिल रहा है जबरदस्त रिएक्शन
सलमान का नया गाना रिलीज के बाद से ही फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। इस गाने को देखकर फैंस को चेन्नई एक्सप्रेस और कई दूसरी साउथ की फिल्मों के गाने याद आ जाएंगे। इस गाने की शानदार बात यह है कि उसमें पूजा-पाठ के कुछ सीन्स को भी दिखाया गया है। गाने के विजुअल्स भी काफी अच्छे लग रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि इस गाने के आखिर में भाईजान की एंट्री होती है।
Karan Johar: बढ़ता जा रहा है कंगना-करण का कोल्ड वॉर, फिल्ममेकर ने बिना नाम लिए यूं साधा एक्ट्रेस पर निशाना
बेहद अलग लुक में नजर आए भाईजान
इस गाने में सलमान को फैंस के बहुत ही अलग अंदाज में देखने वाले हैं। सलमान के लुक की बात करें तो वह लुंगी, शर्ट और गमछा पहने नजर आ रहे हैं। यही नहीं, उन्होंने आंखों में काला चश्मा और माथे पर चंदन का टीका लगाए नजर आ रहे हैं। इस गाने में भाईजान के साथ शहनाज गिल, पलक तिवारी और कोरियोग्राफर राघव भी डांस करते दिखाई दे रहे हैं।