फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Garmi: अप्रैल के महीने में टेंपरेचर बढ़ाएगी 'गर्मी', पॉलिटिक्स और क्राइम का कॉकटेल है तिग्मांशु की वेब सीरीज

Fri, 31 Mar 2023 03:05 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म मेकर तिग्मांशु धूलिया की अपकमिंग वेब सीरीज ‘गर्मी’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर को देखकर फैंस इस सीरीज को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड नजर आ रहे है।
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पान सिंह तोमर फेम फिल्म डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'गर्मी' को लेकर सुर्खियों में हैं। गर्मी का टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह अप्रैल में ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम की जाएगी। टीजर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। यह वेब सीरीज पॉवर, पॉलिटिक्स और क्राइम का गजब का कॉकटेल माना जा रहा है जिसके लिए तिग्मांशु को जाना जाता है।  

विज्ञापन

बता दें कि वेब सीरीज ‘गर्मी’ के टीजर को सोनी लिव के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज शेयर किया गया है। इस सीरीज के टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि- “इस अप्रैल गर्मी का एक्सपीरियंस करने के लिए तैयार रहें! गर्मी अरविंद शुक्ला की कहानी है, जो एक सिविल सर्वेंट बनने की आकांक्षाओं के साथ अपने होमटाउन से बाहर निकलता है, लेकिन कॉलेज की राजनीति, पावरप्ले और अपराध की दुनिया का सामना करता है। गर्मी जल्द ही केवल सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग होगी।

तिग्मांशु धूलिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बेहद शानदार है टीजर 
पुलिस वर्सेज विद्रोही के तिग्मांशु धूलिया के लहजे का सार रखते हुए सीरीज की शुरुआत अरविंद शुक्ला के कैरेक्टर के साथ होती है जो पहले दिन कॉलेज जाता है और जब सीनियर्स उसकी रैगिंग करने की कोशिशकरते हैं तो वह उनकी पिटाई कर देता है और कहता है कि परिचय करना है तो प्यार से करो ना। कहानी के साथ आगे बढ़ते हुए, शुक्ला सभी मुश्किलों से लडता है और यूनिवर्सिटी का हीरो भी बन जाता है। इसके बाद वह राजनीति में शामिल होने की योजना बनाता हैं। इस दौरान उसके सामने कई ऐसी सिचुएशन आती हैं तो काफी इंटरेस्टिंग हैं। सीरीज के टीजर को देखकर साफ समझ में आ रहा है कि ये कितनी शानदार हो सकती है।
विज्ञापन

सीरीज में ये स्टार्स आएंगे नजर 
वहीं, इस सीरीज को स्वरूप संपत और हेमल अशोक ठक्कर ने प्रोड्यूस किया है। सीरीज में मुकेश तिवारी, विनीत कुमार, पंकज सारस्वत, जतिन गोस्वामी, व्योम यादव, पुनीत सिंह, अनुराग ठाकुर, अनुष्का कौशिक, दिशा ठाकुर, धीरेंद्र गौतम सहित कई और कलाकारों ने अहम भूमिका निभाते हुए शानदार रोल निभाया है।

यह भी पढ़ें: काजल अग्रवाल ने निकाल दी बॉलीवुड इंडस्ट्री में यह बड़ी कमी, बयान से फिर मचेगा तहलका!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें