सलमान खान 'बिग बॉस' के 11 वें सीजन के लिए कमर कस चुके हैं। इतना ही नहीं सलमान खान और मौनी रॉय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि ये तस्वीर 'बिग बॉस' 11 का प्रोमो शूट करने की तैयारी के समय की है। सलमान खान ने इंडियन टीम की जर्सी पहनी हैं। तो वही मौनी एक जैकेट में नजर आ रही हैं।
ये तस्वीर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पोस्ट की है। वैसे कुछ भी इन दिनों मौनी रॉय की किस्मत के सितारे गर्दिश में हैं। एक ओर जहां वो अक्षय कुमार के 'गोल्ड' फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं वहीं दूसरी ओर सलमान के साथ 'बिग बॉस' के प्रोमो में दिखना तो यही साबित करता है।
Salman and mouni 😍 for Bigg Boss 11 shoot @BeingSalmanKhan @Roymouni pic.twitter.com/3wIIsjIcIq— Ayshe KHAN ❤ (@beingblackcrab) July 31, 2017