फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगद बेदी के साथ चॉपर राइड के मजे ले रहे सलमान खान, शेयर की फोटो

Thu, 18 May 2017 05:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
सलमान खान और अंगद बेदी
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में अंगद बेदी भी नजर आएंगे। अंगद ने सलमान के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी शेयर की है जिसमें दोनों चॉपर में मजे करते दिख रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सलमान खान अबू धाबी से वापस जा रहे हैं।' इस तस्वीर में दोनों काफी कूल लग रहे हैं। 
विज्ञापन


'टाइगर जिंदा है' में सलमान के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। हाल ही में कैट ने एक सलमान के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में सलमान शर्टलेस थे, वहीं कैटरीना भी बेहद हॉट लग रही थीं।

'टाइगर जिंदा है' 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है। इस फिल्म में भी उनके साथ कैटरीना ही थीं। दोनों काफी लंबे समय बाद स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी जोड़ी को एक बार फिर से देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

#salmankhan going back to #abudhabi A post shared by @isoopagurl on May 18, 2017 at 1:32am PDT
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें