सलमान खान ने अपनी शादी न करने की एक गंभीर वजह बताई है। सलमान वाकई शादी को लेकर चिंतित हैं।
अपनी शादी के प्रश्नों पर गोलमोल या शरारती जवाब देने वाले सलमान खान शादी को लेकर इस बार गंभीर हैं। वह पहली बार शादी न करने के कारणों पर सफाई देते दिखे।
इंडिया टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम आपकी अदालत में सलमान खान से शादी से जुड़ा प्रश्न पूंछा गया।
इस बार सलमान बेहद गंभीर थे। सलमान ने कहा कि मेरी शादी न करने की स्पष्ट वजह है।
उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर दो ऐसे मामले चल रहे हैं जिनमें मुझे जेल हो सकती है। स्वाभाविक है कि उन्होंने चिंकारा केस और हिट एंड रन केस की ओर इशारा किया।
सलमान ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि मेरी शादी हो और उसके कुछ ही दिन के बाद मैं जेल में हूं। कोई भी पत्नी ऐसा पति नहीं चाहती।
सलमान के अनुसार या तो इन मामलों में खुद के बरी होने का इंतजार करेंगे। यदि वह बरी नहीं होते तो वह सजा भुगत कर ही शादी करेंगे।