सूरज बड़जात्या के साथ सलमान खान की फिल्म में हीरोईन का सस्पेंस खुद सलमान
ने खत्म कर दिया है। सलमान ने फिल्म में अपने अपोजिट काम करने वाली हीरोईन
के नाम की घोषणा कर दी है।
सूरज बड़जात्या के साथ सलमान खान की फिल्म चर्चा का विषय है। इस फिल्म में कौन सी हीरोईन सल्लू के अपोजिट होगी इस पर सस्पेंस कायम था।
अटकलें थी कि दीपिका, कैटरीना, अनुष्का को सूरज बड़जात्या की फिल्म का ऑफर मिला है। लेकिन इन बातों पर खुद सल्लू मियां ने फुल स्टॉप लगा दिया है।
सलमान खान ने अपने फेसबुक साइट पर यह घोषणा कर दी है कि उनके साथ फिल्म में करीना कपूर होंगी। सलमान खान की यह घोषणा बी टाउन में चर्चा का विषय है।
कि अचानक सलमान ने ऐसी घोषणा कैसे कर दी। करीना कपूर ने सूरज के साथ इससे पहले 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' में काम किया है। वह सूरज की पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक रही हैं।
साथ ही वह सलमान की फेवरेट हीराईनों की लिस्ट में भी वह शामिल हैं। बाकी हीरोईनों को पीछे छोड़ते हुए बेबो सलमान और सूरज की पसंद का फायदा ले उड़ी हैं।
सलमान, करीना के साथ 'क्योंकि', 'बॉडीगार्ड' में काम कर चुके हैं और यह उनकी तीसरी फिल्म होगी।