शाहरुख और सलमान खान एक-दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं चूकते। एक-दूसरे की मिमिक्री वह सार्वजनिक जगहों पर करते आए हैं। जब वह एक- दूसरे की तारीफ भी करते हैं तो उसमें भी एक व्यंग्य होता है।
अभी हाल ही में शाहरुख ने कहा कि वह एक छोटे कलाकार हैं और वह सलमान जैसे बड़े कलाकार से टक्कर नहीं ले सकते। शाहरुख ने यह बात फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि सीसीएल यानी सिलेब्रिटी क्रिकेट लीग को लेकर कही है। इन दिनों सीसीएल के मैच चल रहे हैं।
इससे जुड़े एक प्रमोशन इवेंट में शाहरुख ने अपने अंदाज में कहा, इसमें बड़े-बड़े स्टार हैं। मैं तो एक छोटा-सा स्टार हूं। गौरतलब है कि सीसीएल का चेहरा सलमान खान है और शाहरुख का यह बयान सीधे तौर पर सलमान खान के लिए है। इंडस्ट्री से जुड़े लोग शाहरुख के इस बयान को सलमान की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाने जैसा करार दे रहे हैं। अब तक खुद को सलमान से बेहतर बताने वाले शाहरुख ने यह बयान सलमान की दोस्ती पाने के लिए किया है।