आमतौर पर कैटरीना कैफ परदे पर किसिंग सीन कम ही देती हैं। उनके अब तक गिने-चुने ही किस सीन हैं। उनमें से सबसे लंबा किस सीन 'जिंदगी मिलेगी न दोबारा' फिल्म में रितिक रोशन के साथ है। इन दोनों को पर्दे पर पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि रितिक एक बार फिर कैटरीना कैफ को चूमते हुए दिखेंगे।
'जिंदगी मिलेगी न दोबारा' में परदे पर एक दूसरे के साथ लिप लॉक करने वाले रितिक और कैटरीना कैफ एक बार फिर परदे पर एक दूसरे को किस करते नजर आने वाले हैं। हॉलीवुड फिल्म 'नाइट एंड डे' के हिंदी रिमेक 'बैंग बैंग' में यह जोड़ी एक बार फिर से परदे पर एक दूसरे को चूमती दिखेगी ।
फिल्म से जुड़े एक शख्स की मानें तो रितिक और कैटरीना ने स्क्रिप्ट की डिमांड को समझते हुए इसकी स्वीकृति भी दे दी है। वैसे परदे पर लिपलॉक रितिक के लिए नया नहीं है। वे अमीषा, बारबरा मोरी, ऐश्वर्या और कैटरीना सहित कई अभिनेत्रियों के साथ किस सीन दे चुके हैं। कैट, 'जिंदगी मिलेगी न दोबारा' के अलावा 'जब तक है जान' फिल्म में किस सीन देती नजर आ चुकी हैं।