फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: 70 साल की उम्र में मशहूर अभिनेता सलीम गौस का निधन, खलनायक का किरदार निभाने के लिए थे प्रसिद्ध

Thu, 28 Apr 2022 03:50 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

1978 में फिल्म ‘स्वर्ग नरक’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले और हिंदी फिल्मों में अपने खलनायक किरदारों के लिए प्रसिद्ध अभिनेता सलीम गौस का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने फिल्मों के साथ ही टेलीविजन शोज में भी काम किया था। 
विज्ञापन
सलीम गौस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी फिल्मों में अपने खलनायक किरदारों के लिए प्रसिद्ध अभिनेता सलीम गौस का आज (28 अप्रैल) सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। अभिनेता के परिवार के एक करीबी सूत्र के अनुसार, सलीम गौस को  बुधवार रात सीने में दर्द की शिकायत थी जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन

1978 में की करियर की शुरुआत
सलीम गौस ने फिल्मों के साथ ही कई टेलीविजन शोज में भी काम किया था। इसके अलावा वह थिएटर में भी अपने अभिनय और निर्देशन के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी फिल्मों में अभिनय किया था। गौस ने अपनी करियर की शुरुआत 1978 में फिल्म ‘स्वर्ग नरक’ से की थी। इसके बाद वह ‘मंथन’, ‘कलयुग’, ‘चक्र’, ‘सारांश’, ‘मोहन जोशी हाजिर हो’, ‘त्रिकाल’, ‘अघाट’, ‘द्रोही’ थिरुदा थिरुदा, ‘सरदारी बेगम’, ‘कोयला’, ‘सोल्जर’, ‘अक्स’, ‘वेट्टाइकरन वेल डन अब्बा और का’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे थे।
 

सलीम गौस - फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स का भी रहे हिस्सा
अभिनेता सलीम गौस टेलीविजन इंडस्ट्री का भी जाना-पहचाना चेहरा थे। एक अभिनेता के रूप में उन्हें 1987 में लोकप्रिया टीवी शो 'सुबह' से पहचान मिली। उन्होंने श्याम बेनेगल की टीवी सीरीज ‘भारत एक खोज’ में राम, कृष्ण और टीपू सुल्तान की भूमिकाएं निभाईं। बेनेगल की साल 2010 की फिल्म 'वेल डन अब्बा' में उन्हें आखिरी बार देखा गया। वह सिटकॉम वागले की दुनिया (1988) का भी हिस्सा रहे थे। सलीम गौस ‘किम’, ‘द परफेक्ट मर्डर’, ‘द डिसीवर्स’, ‘द महाराजा डॉटर’ और ‘गेटिंग पर्सनल’ सहित कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट का भी हिस्सा रहे थे।

साउथ सिनेमा में भी किया काम
1980 के दशक के मध्य में, सलीम गौस ने तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में कदम रखा और "वेट्री विझा", "थज बरम", "मुग्गुरू मोनागल्लू" और मणिरत्नम की "थिरुदा थिरुदा" में अभिनय किया। 

डबिंग आर्टिस्ट भी थे सलीम गौस
अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले सलीम गौस ने डबिंग आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया था। उन्होंने ऐतिहासिक एक्शन '300' में उन्होंने जेरार्ड बटलर के लिए भी डब किया था।
 
विज्ञापन

अभिनेता शारिब हाशमी ने व्यक्त किया शोक
फैमली मैन फेम अभिनेता शारिब हाशमी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि पहली बार सलीम गौस साहब को टीवी सीरियल सुबह में देखा था। उनका काम बेहद लाजवाब लगा था और उनकी आवाज...!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें