फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: रानू मंडल के बाद सोशल मीडिया पर छाया ट्रक ड्राइवर का वीडियो, मोहम्मद रफी का गाना गाकर बनाया सबको फैन

Wed, 27 Apr 2022 12:54 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जहां हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ट्रक ड्राइवर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ड्राइवर मोहम्मद रफी का गाना गाते हुए नजर आ रहा है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
मोहम्मद रफी का गाना गाते हुए ट्रक ड्राइवर कमलेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रानू मंडल के गाने का वीडियो तो आपको याद ही होगा, जिसने रानू को रातोंरात स्टार बना दिया था। अब सोशल मीडिया एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप बिना तारीफ किए खुद को रोक नहीं पाएंगे। यह वीडियो एक ट्रक ड्राइवर का है, जो मोहम्मद रफी का गाना गा रहा है। ड्राइवर की आवाज लोगों के दिलों को छू रही है और वो वीडियो पर जमकर प्यार भी बरसा रहे हैं।

विज्ञापन

मोहम्मद रफी के हैं फैन
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर विवेक वर्मा नाम के व्यक्ति ने शेयर किया है, जो खुद भी एक सिंगर हैं। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लोगों से कैप्शन पढ़ने का अनुरोध किया था। उन्होंने लिखा कि भले ही कमलेश अंकल ने अपना पूरा जीवन एक ट्रक डाइवर के रूप में निकाल दिया लेकिन आज भी वह दिल से हार्डकोर म्यूजिशियन हैं और मोहम्मद रफी के फैन हैं।

ट्रक ड्राइवर कमलेश - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे लिखा कि बहुत कहने पर उन्होंने झिझकते हुए इस गाने को गुनगुनाया है। मैं बस एक टेस्ट की तौर पर इस वीडियो को पोस्ट कर रहा हूं कि उन्हें दिखा सकें कि वह कैसे गाने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। मुझे उनका गाना पसंद आया इसलिए में इसे आपके साथ शेयर कर रहा हूं। अगर मुझे मौका मिला तो मैं उनके साथ गाना रिकॉर्ड करूंगा।
 
विज्ञापन

'मुझे इश्क है तुझी से' गाना गाया
वीडियो में कमलेश मोहम्मद रफी के गाने ‘मुझे इश्क है तुझी से’ को गुनगुना रहे हैं। उनकी आवाज लोगों को काफी पसंद आ रही है और वह कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक ने वीडियो पर कमेंट किया कि अंकल की आवाज बहुत सुरीली, सुंदर और भावों से भरी हुई है। वहीं, एक ने लिखा कि इनकी आवाज ही चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें