साउथ सिनेमा के दो सुपरस्टार प्रभास और यश की मोस्ट अवेटेड फिल्मों 'सालार: पार्ट 1- सीजफायर' और 'केजीएफ 3' को लेकर फैंस का बज हाई है। 'सालार: पार्ट 1 –सीजफायर' के एक्शन से भरे टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, 'केजीएफ 3' से जुड़े हर एक अपडेट पर भी फैंस अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही फिल्मों का डायरेक्शन प्रशांत नील करने वाले हैं। इसी कड़ी में यश के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वहीं, इससे प्रभास के फैंस को झटका लगना लाजमी है।
'केजीएफ 3' पर पहले शुरू होगा काम
'केजीएफ चैप्टर 2' की पहली वर्षगांठ पर होम्बले फिल्म्स ने इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट ‘केजीएफ 3’ की झलकियां पेश कीं, जिसके बाद से फिल्म को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। ताजा रिपोर्ट की मानें तो, डायरेक्टर प्रशांत नील 'केजीएफ 3' पर अब काम शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आएगी। वहीं, 'सालार 2' पर 'केजीएफ 3' के बाद काम शुरू होगा। खबरें हैं कि मेकर्स जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।