फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanki: पूजा हेगड़े के साथ पर्दे पर रोमांस करते दिखेंगे अहान शेट्टी, अगले साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी 'सनकी'

Sat, 09 Mar 2024 01:15 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अहान शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म 'सनकी' के लिए साजिद नाडियाडवाला के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म में वह पहली बार पूजा हेगड़े के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
विज्ञापन
सनकी रिलीज डेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने मिलन लुथरिया की 'तड़प' से साल 2021 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके फिल्म के बाद वह अब अपनी अगली फिल्म लेकर आ रहे हैं। अहान शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म 'सनकी' के लिए साजिद नाडियाडवाला के साथ हाथ मिलाया है। अहान इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। आज शनिवार को निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म की आधिकारिक घोषणा की है।  

विज्ञापन


अगले साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी 'सनकी'
फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'सनकी' की आज शनिवार, 9 मार्च को घोषणा हुई है। इस रोमांटिक ड्रामा में पूजा हेगड़े पहली बार अहान शेट्टी के साथ स्क्रीन साझा करती हुई नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने फिल्म की घोषणा करते हुए बताया कि 'सनकी' 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। 
 
अपनी अगली फिल्म को लेकर उत्साहित हैं अहान शेट्टी
अहान शेट्टी अपनी अगली फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं। वह फिल्म में एक अनोखा और विचित्र किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सिनेमाघरों में  इन दिनों कई फ्रेश जोड़ियां देखने को मिली हैं। ऐसे में अब दर्शकों को अहान शेट्टी और पूजा हेगड़े की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की घोषणा के बाद दर्शकों में इसके लिए उत्साह देखने को मिल रहा है। रजत अरोरा द्वारा लिखित इस फिल्म को अदनान ए. शेख और यासिर जाह ने निर्देशिक किया है।  
विज्ञापन


PM Modi: अमेरिका में पीएम मोदी के चलो इंडिया पहल का जश्न, प्रदर्शित हुई दीक्षितार पर आधारित डॉक्यूमेंट्री
विज्ञापन


तारा सुतारिया के साथ किया अहान ने किया था डेब्यू
'सनकी' अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अहान शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'तड़प' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में वह तारा सुतारिया के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आए थे। 'तड़प' दर्शकों के बीच कुछ खास कमाल दिखाने में नाकामयाब साबित हुई थी।  

Tera Kya Hoga Lovely Review: निर्देशन में पूरी तरह फेल रहे बलविंदर, सांवली हीरोइन होती तो कुछ और बात होती
 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें