फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हीर रांझा’ पर अपडेट, क्या रोहित सराफ निभाएंगे लीड रोल? साजिद अली ने किया खुलासा; जानें कब शुरू होगी शूटिंग

Sat, 01 Aug 2026 05:23 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Heer Ranjha: फिल्ममेकर साजिद अली की अगली फिल्म ‘हीर रांझा’ पहले से ही चर्चा में है। अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला।  

विज्ञापन
रोहित सराफ - फोटो : इंस्टाग्राम@rohitsaraf
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘हीर रांझा’ को लेकर कई एक्टर्स के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें रोहित सराफ का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि रोहित जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। लेकिन साजिद अली ने अब इन खबरों पर बड़ा अपडेट दिया है। 

क्या रोहित सराफ निभाएंगे लीड रोल? 

विज्ञापन

हिंदुस्तान टाइम्स से कास्टिंग पर बात करते हुए साजिद अली ने कहा, ‘अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। ये पुरानी खबर फिर से सामने आ गई है, पता नहीं कहां से।’

उन्होंने यह भी साफ किया कि फिल्म की फीमेल लीड, जिसे एक नई एक्ट्रेस माना जा रहा है, वह भी अभी तक तय नहीं हुई है।

साजिद अली ने बताया कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर के बीच में शुरू होगी, उससे पहले नहीं।

उन्होंने कहा, ‘अभी ज्यादा बात करने जैसा कुछ नहीं है, लेकिन हम अक्टूबर के बीच में शूटिंग शुरू करेंगे। हम देहरादून में शूट करेंगे।’

विज्ञापन

हीर रांझा - फोटो : इंस्टाग्राम

'हीर रांझा' के बारे में
साजिद अली के निर्देशन में बनने वाली 'हीर रांझा', ‘लैला मजनू’ फ्रेंचाइजी का दूसरा हिस्सा होगी। मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म दर्शकों के साथ इमोशनल जुड़ाव को आगे बढ़ाएगी।

मेकर्स ने कहा कि, ‘यह फिल्म क्लासिक रोमांस पर आधारित होगी, लेकिन आज के समय के हिसाब से बनाई जाएगी। 'हीर रांझा' नई पीढ़ी के लिए प्यार को नए तरीके से दिखाएगी और एक इमोशनल और पोएटिक सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। टाइटल सामने आते ही ‘लैला मजनू’ के फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखी गई है।’

ये भी पढ़ें- जन्मदिन पर विक्की जैन ने शुरू किया प्रोडक्शन हाउस; टाइगर श्रॉफ के साथ बनाएंगे एक्शन फिल्म, कौन करेगा निर्देशन?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें