रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर' ने पिछले साल रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड तोड़े। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर ने एक जासूस की भूमिका निभाई थी। फिल्म ने दुनिया भर में बहुत अच्छी कमाई की। 'धुरंधर' की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने बताया कि रणवीर को मुख्य भूमिका के लिए क्यों चुना गया था।
फिल्म - 'धुरंधर'
- फोटो : सोशल मीडिया
अच्छा परफॉर्मर चाहिए था
आउटलुक बिजनेस के साथ बातचीत में ज्योति देशपांडे ने रणवीर को कास्ट करने के बारे कहा 'हम कोई रिस्क नहीं ले सकते थे क्योंकि फिल्म की शूटिंग पहले से ही महंगी थी। अगर हम महंगे एक्टर्स को भी लेते, तो फिल्म पहले दिन से ही घाटे का सौदा बन जाती। इसलिए हमें तथाकथित स्टार्स के बजाय अच्छे परफॉर्मर्स चाहिए थे। मैंने रणवीर के साथ 'राम-लीला' और 'बाजीराव मस्तानी' में काम किया था।'
धुरंधर
- फोटो : सोशल मीडिया
वह रणवीर सिंह नहीं रहते
उन्होंने आगे कहा 'मुझे आज भी लगता है कि रणवीर सिंह की वे मेरी पसंदीदा फिल्में हैं। मुझे वह एक बेहतरीन एक्टर लगते हैं, जो अपना सब कुछ झोंक देते हैं। वह पूरी तरह से किरदार में ढल जाते हैं। मुझे उनकी यह बात बहुत पसंद है कि उस फिल्म में वह रणवीर सिंह नहीं रहते। जब उन्हें 'बाजीराव' बनना होता है, तो वह 'बाजीराव' बन जाते हैं। जब उन्हें 'खिलजी' बनना होता है, तो वह 'खिलजी' बन जाते हैं। जब उन्हें 'गली बॉय' बनना होता है, तो वह 'गली बॉय' बन जाते हैं। यानी वह किरदार में बदल जाते हैं, वह सिर्फ रणवीर सिंह का रोल नहीं करते।'
धुरंधर द रिवेंज
- फोटो : X
'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आपको बता दें कि 'धुरंधर' 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'धुरंधर 2' इस साल 19 मार्च को रिलीज हुई। इन दोनों फिल्मों में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पांडोर ने काम किया है। पहली फिल्म ने दुनिया भर में 1307 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि सीक्वल ने 1790 करोड़ रुपये कमाए।