फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप कुमार की दूसरी शादी से बुरी तरह टूट गईं थीं सायरा बानो, संभालना हो गया था मुश्किल

Wed, 23 Aug 2017 01:32 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 7
सायरा बानो और दिलीप कुमार
अपनी गजब की खूबसूरती और दिलकश एक्टिंग से लोगों का दिल लुभाने वाली सायरा बानो की जब भी बात आती है तो दिलीप कुमार और उनके साथ सायरा की बेपनाह मोहब्बत के चर्चे अनायास ही आ जाते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
सायरा बानो
सायरा बानो की प्रोफेशनल जिंदगी जितनी रंगीन थी उतनी ही रंगीन और दिलचस्प उनकी असल जिंदगी भी रही है। किसी ने क्या खुद सायरा ने भी नहीं सोचा था कि 22 साल की उम्र में ही वो अपने से दोगुने बड़े सुपरस्टार दिलीप कुमार के प्यार में पड़ जाएंगी।

 
विज्ञापन

3 of 7
सायरा बानो और दिलीप कुमार
वो कहते हैं ना कि प्यार अंधा होता है। सायरा और दिलीप कुमार के केस में भी यही था। सायरा बानो ने दिलीप कुमार को देखते ही तय कर लिया था कि वो शादी करेंगी तो सिर्फ दिलीप कुमार से।


 

4 of 7
सायरा बानो और दिलीप कुमार
सायरा बानो ने 1966 में 22 साल की उम्र में दिलीप कुमार से शादी की थी। उस समय दिलीप कुमार 44 साल के थे। दिलीप कुमार को अपने और सायरी की उम्र के फासले का ख्याल था, उन्होंने शादी की जिद पर अड़ी सायरा से शादी से पहले एक दफा कहा था कि तुम मेरे सफेद होते बालों को तो देखो। इस पर सायरा ने दिया ऐसा जवाब कि दिलीप कुमार के पास कोई जवाब नहीं था।
विज्ञापन

5 of 7
दिलीप कुमार
इस शादी में एक बार कड़वाहट आई, जब 1980 में दिलीप कुमार ने दूसरी शादी की, लेकिन ये शादी जल्दी ही खत्म हो गई, पर इससे सायरा बानो बुरी तरह सदमे में आ गईं थीं।
विज्ञापन

6 of 7
dilip kumar and saira bano
हालांकि वक्त के साथ सब ठीक हो गया और आज भी सायरा बानो ढाल बनकर दिलीप कुमार के साथ खड़ी है। मुश्किल दौर में भी जिस शख्स ने दिलीप कुमार का साथ नहीं छोड़ा वो हैं सायरा बानो।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिलीप कुमार के साथ सायरा बानो
शादी के पचास सालों बाद भी सायरा बानो और दिलीप कुमार का रिश्ता यूं ही बना हुआ है। उम्र कभी उनके बीच नहीं आई। आज जब दिलीप कुमार काफी बूढ़े हो चुके हैं सायरा उनकी दिन-रात सेवा कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें