हिंदी सिनेमा की जानीमानी एक्ट्रेस और लिजेंडरी एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने करीब 1 महीने पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस को एक खत लिखा था। इस खत में उन्होंने बांद्रा के रहने वाले एक डेवलपर की शिकायत की थी जो कि उन लोगों को परेशान कर रहा था। अब सायरा बानो ने धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत दर्ज कराई है।