आमिर खान की फिल्म 'लगान' में ईश्वर काका का किरदार निभाने वाले श्रीवल्लभ व्यास का आज दोपहर निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, उन्हें कई सालों से हाई ब्लड प्रेशर और पैरालिसिस था जिस कारण वो अस्पातल में भर्ती भी किए गए थे। जानकारी के मुताबिक वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जयपुर में पिछले 2 साल से रह रहे थे। आपको बता दें कि साल 2008 में राजपीपला में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान होटल के बाथरूम में गिर गए थे जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी और आखिरकार आज उनके निधन की खबर आ गई।