फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म में साली और घरवाली के साथ दिखेंगे सैफ

Sat, 27 Jul 2013 06:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफ अली खान जल्द ही एक फिल्म में अपनी बीवी और साली के साथ एकसाथ नजर आएंगे। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे संयोग कम ही बन पाते हैं।
विज्ञापन


जी हां, करिश्मा कपूर , करीना कपूर और सैफ अली खान जल्द ही एक डॉक्यूमेंट्री में साथ साथ नजर आने जा रहे हैं। खुद करीना कपूर ने इस बात की पुष्टि की है।

यह डॉक्यूमेंट्री एक लाइफस्टाइल डॉक्यूमेंट्री है, जिसमें करीना के हेल्दी लाइफस्टाइल पर फोकस किया जायेगा। बेबो इस डॉक्यूमेंट्री में हेल्दी लाइफस्टाइल, डायट और एक्सरसाइज के बारे में बात करेंगी।

साथ ही वह यह भी बतायेंगी कि किस तरह बैलेंस डायट को फॉलो किया जा सकता है। यही नहीं इस डॉक्यूमेंट्री में सैफ और करिश्मा को भी शामिल किया गया है।

चूंकि ये दोनों भी फिटनेस फ्रीक हैं। ये दोनों भी अपने अपने हेल्दी लाइफस्टाइल की चर्चा फिल्म में करेंगे। करीना इस बात से खुश हैं कि उन्हें पहली बार इसी माध्यम से सही साथ साथ अपनी बहन लोलो और सैफ के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह डॉक्यूमेंट्री रुजुता बना रही हैं, जो कि करीना की डायटीशियन हैं, और उनकी वजह से ही करीना को साइज जीरो मिला था। सो, करीना ने रुजुता को पूरी तरह से सपोर्ट किया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें