फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रिफ्यूजी नहीं ये होती अभिषेक की पहली फिल्म

Sat, 27 Jul 2013 05:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'रिफ्यूजी' से की थी। लेकिन कम ही लोग इस बारे में जानते हैं कि अभिषेक की पहली दो फिल्में पहले ही डिब्बाबंद हो गयी थीं।
विज्ञापन


वे फिल्में थीं जेपी दत्ता की 'आखिरी मुगल' और राकेश ओम प्रकाश मेहरा की 'समझौता एक्सप्रेस'। यह दोनों ही फिल्में रिफ्यूजी से पहले बननी शुरू हुई थी। लेकिन दोनों ही फिल्में पूरी नहीं हो पायीं।

उस वक्त अभिषेक को लगा था कि शायद उनका करियर कभी शुरू नहीं हो पायेगा और उन्होंने पूरी उम्मीद छोड़ दी थी। अभिषेक ने यह बात खुद बताई उन्होंने बताया कि उस वक्त उन्हें बच्चन सरनेम होने की वजह से ज्यादा तकलीफें होती थीं।
विज्ञापन


क्योंकि लोग बार बार उनके नाम और काम को अमिताभ बच्चन के काम से जोड़ देते थे। एक वक्त ऐसा भी आया था जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकलते थे।

क्योंकि फिल्मों की लगातार असफलता उनको अपने मम्मी-पापा से आंखे मिलाने से दूर कर रही थी। अंतत: 4 साल के संघर्ष के बाद उन्हें पहली बार धूम से सफलता मिली थी।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें