फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौट के सैफ यशराज फिल्म्स को आए, 'बंटी और बबली' की सीक्वेल में काम करने को भरी हामी

Wed, 27 Nov 2019 08:05 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
saif ali khan
विज्ञापन

फिल्म 'रेस 2' के बाद से बॉक्स ऑफिस पर एक सुपरहिट फिल्म की तलाश कर रहे पटौदी के नवाब वापस लौटकर यशराज फिल्म्स की शरण में आ गए हैं। निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' से 1993 में अपना करियर शुरू करने वाले सैफ अली खान ने हाल ही में यशराज फिल्म्स की हिट फिल्म 'बंटी और बबली 'की सीक्वेल में काम करने से मना कर दिया था, लेकिन फिल्म 'लाल कप्तान 'के सुपरफ्लॉप होते ही वह इस फिल्म का हिस्सा बनने को तैयार हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक 'बंटी और बबली' की सीक्वेल में सैफ की जोड़ी रानी मुखर्जी के साथ बनेगी।

विज्ञापन


फिल्म 'हम तुम', 'ता रा रम पम' और 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' जैसी यशराज फिल्म्स की फिल्मों में साथ काम कर चुके सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी के फिल्म 'बंटी और बबली' की सीक्वेल में सीनियर ठग जोड़ी के रूप में नजर आने की संभावना जताई जा रही है। फिल्म 'बंटी और बबली' में अभिषेक बच्चन वाला किरदार इस सीक्वेल में रानी के साथ सैफ आगे बढ़ाते नजर आएंगे। निर्देशक अली अब्बास जफर के सहायक वरुण शर्मा के निर्देशन में बनने जा रही 'बंटी और बबली' की सीक्वेल में कुछ और सितारे अभी लिए जाने बाकी हैं। फिल्म 'गली बॉय' में रैपर एमसी शेर का किरदार करके मशहूर हुए अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- लॉरेन समेत इन पांच अभिनेत्रियों ने पहली फिल्म से बटोरी थी सुर्खियां, अब जी रहीं गुमनामी की जिंदगी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें