फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: सैफ नहीं, करीना ने इन दो लोगों के साथ मनाया वैलेंटाइंस डे, वायरल तस्वीरें उड़ा देंगी होश

Wed, 15 Feb 2023 02:21 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सबा अली खान द्वारा पोस्ट तस्वीरों को करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा- द फैमिली। इन तस्वीरों में जेह, सबा और सास शर्मिला टैगोर नजर आए। उन्होंने वैलेंटाइंस सेलिब्रेट करते हुए तस्वीरें साझा कीं।
विज्ञापन
Saif Ali Khan wife Kareena Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन डे मनाया गया। इसी बीच पटौदी परिवार वैलेंटाइन के मौके पर एक साथ समय बिताता नजर आया। शर्मिला टैगोर अपने पोते जहांगीर अली के साथ पोज देती दिखाई दीं। अभिनेत्री करीना कपूर ने अपनी ननद सबा अली खान द्वारा पोस्ट तस्वीरों को इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। इन तस्वीरों में करीना बेटे जेह को गोद में लिए दिखीं। वहीं, शर्मिला टैगोर बच्चे के साथ खेलती नजर आईं। एक तस्वीर में सबा भी नजर आईं। 

विज्ञापन

Kareena Kapoor - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना ने जेह सबा और शर्मिला संग मनाया वैलेंटाइन
अभिनेत्री ने परिवार संग इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सनसेट किस ऑन वैलेंटाइन विद मां लव।' उन्होंने दूसरी तस्वीर पर लिखा- द फैमिली। इन तस्वीरों में करीना ने हल्के रंग की शर्ट और पैंट पहन रखी थी। वहीं, शर्मिला हरे रंग के कुर्ते में नजर आईं। तस्वीर में सबा जेह, करीना और शर्मिला के पीछे छिपी दिखीं।

Ranbir Kapoor: फिल्म प्रमोशन के दौरान रणबीर को आई आलिया-राहा की याद, लाइव कॉन्सर्ट में लुटाया दोनों पर प्यार

Kareena Kapoor - फोटो : इंस्टाग्राम
सबा तस्वीर में जेह के पीछे छिपी थी
सबा ने पोस्ट पर लिखा, 'मेरा वैलेंटाइन डे मेरी लाइफ के कुछ प्यारे लोगों के साथ..मैं आज खूबसूरत लड़कियों और जेह के पीछे छिपी हूं..लोल!' फैंस ने परिवार को वैलेंटाइंस डे विश किया और उनके लिए रेड हार्ट्स भी शेयर किए। इस बीच एक फैन ने कमेंट किया खूबसूरत तस्वीरें, लेकिन टीम कहां हैं? इन तस्वीरों में सैफ अली खान और करीना के बड़े बेटे तैमूर अली खान नहीं थे। 
 

The Romantics Review:  हिंदी के रूमानी फिल्मकार की अंग्रेजी में पगी कहानी, 35 सितारों ने मिलकर सुनाई ‘यश गाथा’
विज्ञापन

Kareena Kapoor - फोटो : इंस्टाग्राम
पटौदी परिवार दिखता है अक्सर साथ

पटौदी परिवार के सदस्य अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। कुछ दिन पहले भी करीना की दूसरी ननद सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर ग्रुप फोटो शेयर की थी। सैफ के मुंबई वाले घर पर परिवार के ज्यादातर सदस्य गेट टुगेदर के लिए मौजूद थे। उस वक्त लंच के दौरान सारा अली खान, कुणाल खेमू और सबा मौजूद नहीं थे। फोटो में करीना शर्मिला, सोहा की बेटी इनाया और उनके भतीजे इब्राहिम अली खान, तैमूर और जहांगीर नजर आए थे। 

Aditya Chopra: 'द रोमैंटिक्स' में आदित्य चोपड़ा ने नेपोटिज्म पर तोड़ी चुप्पी, भाई उदय का दिया उदाहरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें