एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' को वैश्विक स्तर पर दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला है। फिल्म ने न सिर्फ ताबड़तोड़ कमाई कर नए रिकॉर्ड बनाए, बल्कि दुनियाभर में इसकी खूब तारीफ भी हुई। फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की श्रेणी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा फिल्म की झोली में दो क्रिटिक चॉइस अवॉर्ड्स भी आए। वहीं, 'नाटू नाटू' गाने को ऑरिजनल सॉन्ग की श्रेणी में ऑस्कर 2023 के लिए भी नामांकित किया गया है। दुनियाभर में फिल्म को मिली सफलता को लेकर हाल ही में जूनियर एनटीआर निर्देशक एसएस राजामौली की तारीफ करते नजर आए।