सीसीटीवी फुटेज में भी पुष्टि
चार्जशीट के अनुसार, 'सैफ अली खान पर हमला करने वाले शख्स ने घटना से पहले ऑटो चालक को अतिरिक्त पैसे दिए थे। 15 जनवरी को ऑटो रिक्शा चालक धनंजय चैनी ने बांद्रा रेलवे स्टेशन से शरीफुल इस्लाम को बिठाया और उसे बॉलीवुड अभिनेता के घर के पास छोड़ दिया। चैनी ने जांच के दौरान अधिकारियों को बताया था कि उसे वह यात्री अच्छी तरह याद है, क्योंकि शरीफुल ने उसे दोगुना किराया दिया था'। चैनी ने बताया कि उसने हमले से करीब 12 घंटे पहले शरीफुल को सैफ के बांद्रा स्थित घर सतगुरु शरण अपार्टमेंट के पास छोड़ा था। सीसीटीवी फुटेज से भी इस बात की पुष्टि हुई है कि शरीफुल दोपहर एक बजे के आसपास इलाके में घूम रहा था। अगले कुछ घंटों की फुटेज में भी उसे पड़ोस के कई कैमरों में देखा गया।