फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बेटे के साथ क्रिकेट खेलते दिखे सैफ, घर के बाहर से ले रहे थे रनअप; फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

Sun, 31 May 2026 02:27 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saif Ali Khan Viral Video: आज आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला है। इस बीच क्रिकेट का खुमार एक्टर सैफ अली खान पर भी चढ़ा हुआ है। 

विज्ञापन
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों आईपीएल 2026 की वजह से पूरे भारत पर क्रिकेट का खुमार चढ़ा हुआ है। अब इससे भला एक्टर सैफ अली खान कैसे पीछे रह जाते। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। 

सैफ ने बेटे को सिखाई बॉलिंग

विज्ञापन

दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें सैफ अली खान अपने बेटे के साथ घर पर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सैफ टी-शर्ट और शॉर्ट्स में शूज पहनकर बॉलिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

वे बॉल फेंकने के लिए घर के बाहर निकलकर रन अप लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए सड़क पर बॉडीगार्ड्स भी नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी क्लिप में वे अपने बेटे को बॉलिंग सिखाते दिख रहे हैं। अब एक्टर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
वीडियो सामने आने के बाद फैंस के मजेदार कमेंट्स भी सामने आए। कुछ ने एक्टर की तारीफ की, तो वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘उनके लिए बहुत बुरा लग रहा है, वो पार्क में जाकर खेल भी नहीं सकते।’

वहीं दूसरे ने कमेंट किया- ‘उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए बिल्डिंग के बाहर आना पड़ रहा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- सैफ भाई बाउंड्री के बाहर से बॉल कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- IPL Finale 2026: समापन समारोह में सुरों से समां बांधेंगे कैलाश खेर, वरुण और मृणाल भी आ सकते हैं नजर

विज्ञापन

आरसीबी बनाम गुजरात - फोटो : IPL

आज है आईपीएल का फाइनल मैच 
आईपीएल की बात करें, तो आज इस सीजन का आखिरी और फाइनल मुकाबला है, जो गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें