वरुण धवन-मृणाल और पूजा हेगड़े ।PL फाइनल में नजर आ सकते हैं
सोशल मीडिया पर वरुण धवन, मृणाल पांडे, पूजा हेगड़े का भी एक वीडियो वायरल है। ये सभी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। वरुण ने एयरपोर्ट पर फैंस के साथ डांस भी किया है। जल्द ही उनकी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज होगी। इस फिल्म का प्रमोशन पूरी स्टार कास्ट कर रही है। इसी बीच इनके आईपीएल मैच के फाइनल में शामिल होने की भी गुजाइश है।
किसके बीच होगा फाइनल मैच?
आईपीएल 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अगर यह मैच जीतती है ताे दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम बनेगी। इसी तरह गुजरात टाइटंस की भी यही स्थिति रहेगी, वह भी फाइनल मैच जीतने पर आईपीएल का दूसरी बार अपने नाम करेगी। फैंस इन मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं।