फ्लॉप फिल्मों के दौर से उबरने की कोशिश में लगे सैफ अली खान ने डेल्ही बैली के राइटर अक्षत वर्मा की फिल्म साइन कर ली है। निर्देशक के रूप में वर्मा की यह पहली फिल्म होगी। वह दो साल से फिल्म के लिए हीरो की तलाश में थे, जो सैफ पर जाकर खत्म हुई। सूत्रों के अनुसार सैफ ने हाल में निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद अक्षत से कहानी सुनी और उसमें काम करने का इरादा व्यक्त कर दिया।
पहले चर्चा थी कि अक्षत फवाद खान को फिल्म में लेने की तैयारी कर रहे हैं। सैफ की हां के बाद फवाद का पत्ता कट गया है। सैफ के फिल्म के लिए हां करने के बाद इस बात को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या छोटे नवाब पर्दे पर गालियां बकते दिखें। दरअसल अक्षत वर्मा की लिखा डेल्ही बेली में सारे किरदार गालियां देते नजर आए थे। डेल्ही बेली की शूटिंग के दौरान इमरान खान घर पर भी गालियां देने लगे थे, इससे करीना कपूर को भी चिंता है। डेल्ही बेली गालियों की वजह से खूब मशहूर हुई। अब सैफ अक्षत की फिल्म में होंगे तो हो सकता है उन्हें भी दर्शक गालियां देते देखें।