फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan: 'सैफ देर से आते थे, उनके साथ काम करना मुश्किल', कुणाल ने बताया 'ज्वेल थीफ' की शूटिंग का अनुभव

Mon, 21 Apr 2025 03:45 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saif Ali Khan: सैफ अली खान इन दिनों अपनी आगामी हीस्ट ड्रामा थ्रिलर फिल्म 'ज्वेल थीफ' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनके साथ कुणाल कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। अब कुणाल ने सैफ के साथ शूटिंग का अनुभव साझा किया है। 
विज्ञापन
सैफ अली खान-कुणाल कपूर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफ अली खान नेटफ्लिक्स की आगामी एक्शन से भरपूर हीस्ट थ्रिलर फिल्म 'ज्वेल थीफ' में एक चालाक चोर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म इस हफ्ते ही रिलीज होने वाली है। वहीं, तेजी से फिल्म का प्रचार भी शुरू हो चुका है। अब इस दौरान जयदीप अहलावत, कुणाल कपूर और निकिता दत्ता हाल ही में अपने फिल्मांकन के अनुभव के बारे में एक मजेदार बातचीत के लिए बैठे। इस दौरान कुणाल के चुटीले अंदाज ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

विज्ञापन

 

कुणाल कपूर ने साझा किया शूटिंग का अनुभव
जयदीप और निकिता ने सेट पर की गई सारी मस्ती को याद किया। फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में कुणाल ने मजाक में दावा किया कि उनका अनुभव बिल्कुल अलग था। उन्होंने कहा, 'अकेलापन इसलिए क्योंकि मैं फिल्म में उनके साथ नहीं हूं, मैं उनका पीछा कर रहा हूं, इसलिए मैं सेट पर अकेला था। ये लोग साथ में खूब मस्ती करते थे।'

सैफ के साथ काम करने का अनुभव
सैफ के साथ काम करने के बारे में पूछे जाने पर कुणाल ने कुछ चुटकुले सुनाए। उन्होंने मजाक में कहा, 'वह एक दर्द है। उसके साथ काम करना मुश्किल था। वह समय पर नहीं आते थे था और जब आते थे तो उन्हें अपनी लाइन नहीं आती थी और फिर हमें तब तक इंतजार करना पड़ता था, जब तक वह अपनी लाइन नहीं सीख लेते थे। फिर एक के बाद एक टेक।'
Rana Daggubati: रेसलमेनिया में पहुंचे ‘बाहुबली’ के भल्ललादेव, इवेंट में शामिल होने वाले पहले भारतीय एक्टर बने
विज्ञापन

इन दिन रिलीज होगी फिल्म
बाकी कलाकारों ने भी मजाक में कहा कि चूंकि सैफ सोशल मीडिया पर नहीं है, इसलिए वह कुणाल के कमेंट्स नहीं देख पाएंगे, लेकिन वे सभी इस बात पर सहमत थे कि अगर यह अखबारों में छपा तो सैफ को जरूर पता चल जाएगा। कुकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित और सुमित अरोड़ा द्वारा लिखित 'ज्वेल थीफ' एक हाई-ऑक्टेन डकैती थ्रिलर है। ज्वेल थीफ का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 25 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें