फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan Health Update: अब कैसी है सैफ अली खान की तबीयत? करीना के चचेरे भाई जहान कपूर ने दिया अपडेट

Mon, 20 Jan 2025 10:36 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saif Ali Khan Health Update: चाकू से हमले की घटना में घायल अभिनेता सैफ अली खान का उपचार लीलावती अस्पताल में चल रहा है। करीना कपूर के चचेरे भाई जहान कपूर ने अपने जीजा की सेहत पर अपडेट दिया है।
विज्ञापन
सैफ अली खान, जहान कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफ अली खान पर उनके मुंबई स्थित घर में एक हमलावर ने चाकू से जानलेवा हमला किया। सैफ का उपचार लीलावती अस्पताल में चल रहा है और वे फिलहाल खतरे से बाहर हैं। फैंस को चिंता है कि एक्टर को कब छुट्टी मिलेगी और अब तबीयत कैसी है? करीना कपूर के चचेरे भाई जहान कपूर ने इस बारे में अपडेट शेयर किया है। उन्होंने इस घटना पर भी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


Saif Ali Khan: सैफ से मिलने अस्पताल पहुंचे तैमूर और जेह, भारी सुरक्षाबल के बीच स्पॉट हुईं करीना कपूर खान

बोले-ईश्वर के शुक्रगुजार हैं हम
जहान कपूर ने सैफ अली खान के साथ हुई हमले की घटना पर हैरानी जताई है। रविवार को एक्टर की बहन सोहा अली खान ने उनकी सेहत का हाल बताया और कहा कि वे अब ठीक हो रही हैं। अब करीना के भाई ने जहान ने कहा हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, 'वे अब सुरक्षित हैं। उनकी रिकवरी हो रही है। ईश्वर के शुक्रगुजार हैं हम कि वे खतरे से बाहर हैं। लेकिन, यह घटना सच में हैरान करने वाली है'। 

Saif Ali Khan: हमें अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखना चाहिए…', सैफ पर हुए हमले के बाद भाग्यश्री ने जताई चिंता

बोले- अभी इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता
जहान कपूर ने मनी कंट्रोल के साथ बातचीत में सैफ अली खान के साथ हुए हादसे पर कहा कि कि वे अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते, क्योंकि कोई भी सही मायने में नहीं जानता कि वास्तव में क्या हुआ था? जहान कपूर के अलावा राहुल भट्ट ने भी इस घटना पर कहा कि वे हैरान रह गए। राहुल भट्ट ने कहा कि वे समझ सकते हैं कि अभिनेता को किस दौर से गुजरना पड़ा होगा। उन्होंने कहा कि कोई सोच भी नहीं सकता कि यह घटना कितनी भयानक है।

Saif Ali Khan Attack Case: क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी पुलिस, और किन एंगलों से करेगी मामले की जांच? जानिए
विज्ञापन

क्राइम सीन को रिएक्रिएट करेगी पुलिस
अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले की घटना की जांच पुलिस हर एंगल से कर रही है। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस आज एक्टर के घर क्राइम सीन को रिक्रिएट करेगी। पुलिस को कथित हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के मोबाइल से दो संदिग्धों की तस्वीरें भी मिली हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें