फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तानाजी में वीर शिवाजी बनेंगे सैफ अली खान, साथ में नजर आएंगे अजय देवगन

Mon, 01 Oct 2018 01:10 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Saif Ali Khan
विज्ञापन

सैफ अली खान ने भले ही दो हीरो वाली फिल्मों में काम करना लंबे समय से बंद कर रखा हो परंतु खबर है कि करिअर के खराब दौर से गुजरते हुए अंतत: वह अजय देवगन की फिल्म तानाजी का प्रस्ताव स्वीकार लेंगे।

विज्ञापन


अजय फिल्म में मराठा राजा छत्रपति शिवाजी के सेना नायक तानाजी मालुसरे की भूमिका निभा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सैफ को फिल्म में अजय ने महाराजा शिवाजी का रोल देने का प्रस्ताव किया है। सैफ इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं और माना जा रहा है कि वह अस्वीकार नहीं कर पाएंगे। चर्चा है कि काजोल को तानाजी की पत्नी की भूमिका दी जा सकती है। फिल्म की शूटिंग हाल में ही शुरू हुई है।

यह भी खबर है कि रितेश देशमुख द्वारा छत्रपति शिवाजी पर हिंदी-मराठी में फिल्म की योजना खटाई में पड़ गई है। रवि जाधव इसे निर्देशित करने वाले थे। फिल्म की स्क्त्रिस्प्ट का काम पूरा हो चुका है लेकिन बजट की वजह से फिल्म को फिलहाल रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें