देश के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक सैल्यूट की लंबे समय से हुई घोषणा के बाद भी इसकी हीरोइन तय नहीं हो पा रही है। आमिर खान की जगह भले ही शाहरुख खान आ गए हों परंतु हीरोइनों की कतार में प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ से लेकर भूमि पेडनेकर तक के नाम सामने आ गए हैं।
अब खबर है कि निर्माता इस रोल के लिए शाहरुख की दोस्त रानी मुखर्जी को साइन करने जा रहे हैं। फिल्म में रानी शाहरुख की पत्नी की भूमिका निभाएंगी। फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी होनी है परंतु देखना रोचक होगा कि कुछ कुछ होता है, कभी अलविदा ना कहना, चलते चलते, पहेली और वीर जारा जैसी फिल्मों की यह जोड़ी सैल्यूट में किस रूप में नजर आएगी।
फिल्म की शूटिंग अक्तूबर से शुरू होनी थी परंतु शाहरुख द्वारा अपनी अगली फिल्म जीरो को पूरा समय दिए जाने से अब यह 2019 में फ्लोर पर जाएगी। फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर कर रहे हैं जबकि महेश मथाई निर्देशक होंगे।