शाहिद कपूर इन दिनों सिंगल हैं। इन दिनों वह सबकुछ कर रहे हैं जो एक बैचलर करता है।
शाहिद कपूर ने अपनी आगामी फिल्म आर... राजकुमार की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा को एक खूबसूरत गुजराती साड़ी भेंट की है। पिछले दिनों वे अहमदाबाद में फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। वहीं के एक बड़े शो रूम से उन्होंने सोना के लिए साड़ी खरीदी।
सोना को साड़ी गिफ्ट करने के बारे में साशा का कहना है कि उन पर यह परिधान बहुत फबता है। वैसे भी भारतीय नारियों पर साड़ी ज्यादा अच्छी लगती है। साशा का यह भी कहना है कि वे दिल से पूरी तरह परंपरागत हैं। उन्हें अपनी संस्कृति बहुत प्यारी लगती है।
यूं साशा का सोना को साड़ी गिफ्ट करने के बारे में लोगों का कहना है कि ऐसा उन्होंने पब्लिसिटी पाने के लिए किया है। दरअसल उनकी इस फिल्म में साड़ी पर एक गाना है। इस गाने के बोल हैं साड़ी का फॉल...। जाहिर तो यही होता है कि साशा ने इस गाने को प्रमोट करने के लिए ही सोना को साड़ी दी है।