फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद कपूर की शादी की तैयारियां शुरू !

Sat, 16 Nov 2013 09:12 AM IST
अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहिद कपूर के घर में उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिसके चलते अब उनके लिए दुल्हनियां भी ढूंढी जा रही है। सबसे बड़ी बात ये है कि अभी तक शादी से मना करते आ रहे शाहिद ने भी इसके लिए हरी झंडी दिखा दी है।
विज्ञापन


सुनने में आया है कि शाहिद के पिता पंकज कपूर चाहते हैं कि शाहिद की शादी एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड पंजाबी लड़की से हो। वह लंबे समय से इस प्रयास में थे। लेकिन शाहिद शादी न करने के लिए अड़े हुए थे।

लेकिन अब उन्होंने शादी के लिए हामी भर दी है। इसके बाद परिवार वाले काफी खुश हैं और शाहिद के लिए दुल्हनिया ढूंढ रहे हैं। शाहिद लायक कोई सुकन्या मिलते ही उसके साथ सात फेरे दिलवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


वैसे भी फिल्मी हीरोइनों के साथ शाहिद के रोमांस के चर्चे तो रहे पर बात शादी तक नहीं पंहुच पाई। अमृता राव और करीना कपूर उनसे दूर हो ही चुकी हैं ऐसे में शाहिद भी अब समझ गए होंगे कि परिवार की रॉय से ही शादी की जाए तो बेहतर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें