फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागरिका ने खोला दिल का राज, जहीर खान के अलावा इस एक्टर को देखना चाहती हैं 'पति' के रूप में

Sat, 19 May 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे ने अपने दिल का राज खोला है। उन्होंने बताया है कि वह जहीर खान के अलावा बॉलीवुड के किस एक्टर को अपने पति के रूप में देखना पसंद करेंगी। सागरिका घाटगे की इस बात ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पता हो कि सागरिका घाटगे इन दिनों अपनी अपकमिंग मराठी फिल्म 'मॉनसून फुटबॉल' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। वह आए दिन फिल्म के सेट से जुड़ी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। 'मॉनसून फुटबॉल' फिल्म पर बात करने के दौरान सागरिका घाटगे ने अपने दिल का राज खोल दिया है। 
विज्ञापन

3 of 4
सागरिका घाटगे ने कहा है कि अगर उनके पति जहीर खान पर फिल्म बनती है तो वह उनके किरदार में एक्टर रणबीर कपूर को देखना पसंद करेंगी। सागरिका घाटगे ने कहा - 'अगर ऐसा कभी होता है कि जहीर खान पर फिल्म बनती है तो मैं चाहूंगी कि रणबीर कपूर उसमें जहीर खान का रोल करें।' 
विज्ञापन

4 of 4
पता हो की बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और क्रिकेटर जहीर खान 23 नवंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं बात करें सागरिका घाटगे के फिल्मी करियर की तो उन्हें पहली बार असली पहचान शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे! इंडिया' से मिली थी। इसके बाद वह नसीरुद्दीन शाह की फिल्म 'इरादा' में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें