फिल्म की बाकी स्टारकास्ट की बात करें तो संजय दत्त, जहां सुनील दत्त और नरगिस दत्त के बेटे हैं, तो वहीं आदित्य रॉय कपूर जाने- माने फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के भाई हैं। पूजा और आलिया महेश भट्ट की बेटियां हैं, ऐसे में सोशल मीडिया फैंस का कहना है कि नेपोटिज्म के केंद्र में बनाई गई और इस फिल्म को देखने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।
एक यूजर ने ट्रेलर पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'सुशांत भाई हम आपको इंसाफ दिलाकर रहेंगे। मैंने इस ट्रेलर को यू ट्यूब पर सर्च ही नापसंद करने के लिए किया है।' एक ने लिखा है, 'सुशांत सिंह राजपूत के लिए श्रद्धांजलि, चलिए इस ट्रेलर को दुनिया का सबसे नापसंद किया जाने वाला ट्रेलर बना देते हैं। मुझे नेपोटिज्म बिलकुल पसंद नहीं है।'
एक ने लिखा है, 'खुद तो कमेंट सेक्शन बंद कर रखा है। तुम हमारा ओपिनियन भी न लो और हम तुम्हारी फिल्म देखें। ऐसे कैसे चलेगा। सोशल मीडिया पर इस फिल्म के ट्रेलर को किए जा रहे कमेंट्स में भी लोगों की नाराजगी भी साफ झलक रही है।'
बड़ी बात है कि यू-ट्यूब पर खुद सोशल मीडिया यूजर्स इस बात को लिख रहे हैं कि वो इस फिल्म के ट्रेलर को अलग अलग अकाउंट्स से डिसलाइक कर रहे हैं। ऐसे कई कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं जो कह रहे हैं कि उन्होंने 10 से लेकर 100 अलग- अलग अकाउंट्स से डिसलाइक किया है।
वहीं Sadak 2 को लेकर हो रहे जबरदस्त विरोध के बीच पूजा भट्ट ने कहा है 'मैं बिल्कुल फिक्र नहीं कर रही हूं! लवर्स/हेटर्स एक सिक्के के दो पहलू हैं. अपना समय देने और इसे ट्रेंडिंग बनाए रखने के लिए लिए मुझे दोनों को ही श्रेय देना पड़ेगा। आपकी विशेज के लिए धन्यवाद'।
सुशांत मामले की वजह से सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म की बहस का सीधा असर 'सड़क 2' के ट्रेलर पर दिखाई दे रहा है। ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर इसके बहिष्कार की मुहिम छेड़ दी गई थी। इसके बाद आलिया को अपना इंस्टाग्राम कमेंट सेक्शन बंद तक करना पड़ा था। इसके अलावा हाल ही में सोशल मीडिया पर पूजा भट्ट ने भी ट्रेलर के डिसलाइक पर कहा कि, 'पसंद- नापसंद करना एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।'
गौरतलब है कि 'सड़क 2' डिज्नी प्लस हॉटस्टार VIP पर 28 अगस्त को रिलीज की जा रही है और अब फिल्म के बहिष्कार को लेकर भी ट्विटर पर अभियान जारी है। 'सड़क 2' को महेश भट्ट ने निर्देशित किया है। यह पहली बार है, जब उन्होंने आलिया को किसी फिल्म में निर्देशित किया है।
ट्रेलर