क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपनी आने वाली फिल्म 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग भारतीय सशस्त्र बलों के लिए रखने का फैसला किया है। ये स्क्रीनिंग आज नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
सचिन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'हम भारतीय सशस्त्र बलों के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रख रहे हैं। ये उन्हें धन्यवाद कहने का एक तरीका है।' आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी ने सुरक्षा बलों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी हो। इससे पहले अक्षय कुमार भी दिल्ली की महिला पुलिसकर्मियों के लिए 'नाम शबाना' फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रख चुकी हैं।
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' का निर्देशन जेम्स अर्सकिन ने किया है। फिल्म 26 मई को पांच भाषाओं में रिलीज होगी।