सचिन तेंदुलकर की जिंदगी पर बन रही फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि सचिन ने कैसे क्रिकेट खेलने की शुरुआत की और देखते ही देखते वो क्रिकेट के भगवान बन गए। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म हर किसी को इंसपायर करेगी।
इस फिल्म का नाम 'सचिनः अ बिलियन ड्रीम' है। इसे जेम्स अरस्किन ने डायरेक्ट किया है। मंगलवार को इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा की गई। 'सचिन द फिल्म' नाम के एक ट्विटर अकाउंट पर ये रिलीज डेट बताई गई।
The stage is set and we are ready to begin… #SachinTrailer releases on 13th April, 7 PM. Are you guys ready? #SachinABillionDreams pic.twitter.com/E6QcNYGjeI— Sachin The Film (@SachinTheFilm) April 11, 2017