मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की बॉलीवुड एक्टर रनवीर सिंह के साथ एक फोटो वायरल हो रही है। हाल ही में सारा एक पार्टी में पहुंची थीं जहां उनकी मुलाकात रनवीर सिंह से हुई। यहीं पर सारा ने रनवीर के साथ एक सेल्फी ली जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
कई बार सारा के बॉलीवुड में एंट्री करने की खबरें आ चुकी हैं लेकिन सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर इस बात का खंडन किया था। खबर ये भी आई थी कि सारा रनवीर सिंह के साथ फिल्म 'गुल्ली बॉय'
में नजर आएंगी लेकिन इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट को साइन कर लिया गया।
सारा से पहले सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की एक फोटो भी रनवीर सिंह के साथ वायरल हुई थी।
फिलहाल सचिन अपनी बायोपिक 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' में बिजी हैं। इस फिल्म में वे खुद एक्टिंग करते नजर आएंगे।