'मेरी प्यारी बिंदु' का फाइनल चैप्टर यानी पांचवां ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें अभिमन्यु (आयुषमान खुराना) और बिंदु (परिणीति चोपड़ा) की लव स्टोरी दिखाई गई है। हालांकि इसके बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया।
विज्ञापन
इसके पहले ट्रेलर में आपने देखा कि किस तरह अभिमन्यु और बिंदु एक दूसरे से बचपन में मिलते हैं। दूसरे में उनके कॉलेज के दिनों को दिखाया गया।
इसके तीसरे ट्रेलर में दिखाया गया कि बिंदु सिंगर बनने की चाह रखती हैं और चौथे ट्रेलर में आप सभी ने अभिमन्यु की मां को और बिंदु के प्रति उनके बर्ताव को देखा कि वह उसे बिलकुल पसंद नहीं करती।