डिंपल कपाड़िया की बहु चर्चित वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' का ट्रेलर जारी हो गया है। इससे पहले इसका टीजर जारी हुआ था, जो दर्शकों को खूब पसंद आया। टीजर में सास-बहू के बीच खून की होली देखी गई। वहीं, ट्रेलर में इसकी वजह स्पष्ट होती दिख रही हैं। सीरीज में डिंपल कपाड़िया रानी बा के रोल में हैं, जो अपना घर चलाने के साथ-साथ जड़ी-बूटी और हेंडीक्राफ्ट का बिजनेस करती है। इस बिजनेस के पीछे रानी बा एक और धंधा करती है और वह है फ्लेमिंगो (ड्रग्स) का। इस काम में रानी बा की बेटी और बहू पार्टनर हैं।