मुंबई के प्रणव धनवाड़े ने रिकॉर्ड 1009 रन बनाकर सबका दिल जीत लिया है। लेकिन फिल्म साला खडूस की हीरोइन के लिए ये कुछ ज्यादा ही खास है। मुंबई के प्रणव ने 323 गेंद में 1009 रन बनाकर स्कूल क्रिकेट के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उनकी इस पारी को लेकर खूब चर्चाएं बी हो रही हैं।
प्रणव एक ऑटो ड्राइवर के बेटे हैं। उनके पिता बेहद मेहनत कर उन्हें कोचिंग दे रहे हैं। 15 साल के प्रणव केसी गांधी स्कूल के छात्र हैं। वो मुंबई के कल्याण इलाके में रहते हैं। यही चीजें उन्हें साला खडूस की हीरोइन रितिका सिंह से जोड़ती हैं। रितिका भी इसी स्कूल की छात्रा रही हैं।
आर. माधवन के साथ आने वाली फिल्म साला खडूस में बॉक्सर बनीं रितिका अपने जूनियर के कमाल से बेहद खुश हैं। वो प्रणव से इतनी खुश हैं। कि उन्होंने इस नए स्टार को एक वीडियो के जरिए बधाई दी है। इस वीडियों को उन्होंने प्रणव के समर्पित किया है। वीडियो देखने को यहां क्लिक करें।