फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darr: 'डर' में साहिल चड्ढा को ऑफर हुआ था खलनायक का किरदार, यश चोपड़ा ने शाहरुख खान से अभिनेता को किया रिप्लेस

Thu, 20 Jul 2023 05:07 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साहिल चड्ढा ने खुलासा किया कि वह और आदित्य चोपड़ा बहुत अच्छे दोस्त थे और उन्हें तब 'डर' में शाहरुख खान वाली भूमिका मिली थी, लेकिन यश चोपड़ा ने उन्हें रिप्लेस कर दिया।
विज्ञापन
साहिल चड्ढा, शाहरुख खान - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता साहिल चड्ढा ने 'लाल दुपट्टा मलमल का', 'बागबान' और 'मां' जैसे फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर पहचान बनाई। अब उन्होंने हाल ही में साझा किया है कि जब वह आमिर खान के प्रोजेक्ट से बाहर हुए थे, तब उन्हें आदित्य चोपड़ा ने 'डर' फिल्म में शाहरुख खान की भूमिका की पेशकश की थी। साहिल ने कहा कि वह उस समय आदित्य के दोस्त थे और उन्हें यह भूमिका तब ऑफर की गई थी, जब फिल्म में रवीना टंडन और दीपक मल्होत्रा थे और नरेश मल्होत्रा के जरिए निर्देशित किया जाना था।

विज्ञापन


दीपक मल्होत्रा बनते हीरो
हाल ही में दिए इंटरव्यू में साहिल ने कहा कि आदित्य ने उन्हें बताया कि वे एक फिल्म बना रहे हैं, जो 'केप फियर' के समान है और जो भूमिका उन्हें ऑफर की जा रही थी, वह मूल में रॉबर्ट डी नीरो ने निभाई थी। साहिल ने याद किया कि उस समय 'लम्हे' का निर्माण चल रहा था और निर्माताओं ने दीपक को नायक की भूमिका में लेने के बारे में सोचा था।
Project K: 'प्रोजेक्ट के' के निर्माताओं ने सोशल मीडिया से हटाया फिल्म के फर्स्ट लुक का पोस्टर, जानें इसकी वजह
विज्ञापन


आदित्य के साथ बात हुई पक्की
जैसे ही साहिल को ऑफर मिला, वह वीडियो स्टोर पर पहुंचे और 'केप फियर' देखी। उन्होंने बताया कि देर रात मैंने आदि को फोन किया और मैंने कहा कि मैं फिल्म कर रहा हूं। उन्होंने अगले दिन नरेश को भेजा और उन्होंने फिल्म सुनाई और मैंने तुरंत हां कह दिया। चूंकि लम्हे रिलीज होने वाली थी, इसलिए उन्होंने फैसला किया कि कागजी कार्रवाई फिल्म रिलीज होने के बाद ही की जाएगी, लेकिन लम्हे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और इसका असर उनकी की किस्मत पर भी पड़ा।
विज्ञापन

Avnish Barjatya: सूरज बड़जात्या के बेटे की पहली फिल्म के नाम से उठा पर्दा, जानें कब होगा 'दोनों' का टीजर आउट

यश चोपड़ा ने किया इनकार
साहिल ने बताया कि मैंने 'डर' के लिए यश चोपड़ा से मुलाकात की। मैंने पूछा कि अंकल, मेरी पिक्चर? उन्होंने कहा कौन सी पिक्चर? मैंने कहा 'डर'। उनको कहा कि मैं खुद डरा हुआ हूं, मैं क्या डर बनाऊंगा? जब साहिल की मुलाकात आदित्य से हुई तो उन्हें पता चला कि यश चोपड़ा ने फिल्म अपने हाथ में ले ली है और अब वह इसका निर्देशन करने जा रहे हैं। उन्होंने पहले ही शाहरुख खान को फिल्म में लेने की योजना बना ली थी, क्योंकि वह स्टार बन रहे थे। 'दीवाना' तब तक रिलीज हो चुकी थी और वे 'बाजीगर' के बारे में भी अच्छी बातें सुन रहे थे। 'डर' शाहरुख खान के लिए गेम चेंजर साबित हुई और 'बाजीगर' के साथ इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड का अगला बड़ा स्टार बना दिया।
Munmun Dhamecha: मुनमुन धमीचा को CBI ने भेजा समन, समीर वानखेड़े से जुड़े मामले में होगी पूछताछ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें