रियलिटी शो ने देश-दुनिया की प्रतिभाओं को मंच देने का काम किया है। इन्हीं शो से निकले कई सिंगर्स ने फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया है। यह सिलसिला अभी जारी है। बीते वर्ष सिंगिंग रियलिटी टीवी शो 'सा रे गा मा पा' में हिस्सा लेने वाले शरद शर्मा भी बॉलीवुड में अपने लिए जमीन तलाशने का सपना संजो रहे हैं। वह सुपरस्टार सलमान खान और अक्षय कुमार के लिए गाने गाना चाहते हैं।