फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस द्वारा किए गए हमले की सच्चाई दिखाएगी डॉक्यूमेंट्री, सीन पेन कीव में कर रहे हैं शूटिंग

Fri, 25 Feb 2022 10:57 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता और निर्माता सीन पेन इस वक्त यूक्रेन में हैं और वह रूस-यूक्रेन संकट पर डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं।
विज्ञापन
Documentary on Russia-Ukraine war - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Russia-Ukraine War News Update: रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला कर दिया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद यह सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई। इस इतिहासिक घटना को अपने कैमरे में कैद करने के लिए  फिल्म निर्माता और अभिनेता सीन पेन इस वक्त यूक्रेन में है। वह मौजूदा हालातोंं पर एक डॉक्यूमेंट्री तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रपति कार्यालय ने की पुष्टि
हाल ही में राष्ट्रपति कार्यालय ने फेसबुक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "पेन ने प्रेस ब्रीफिंग में भाग लिया, उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक से मुलाकात की और पत्रकारों व सैन्य कर्मियों से रूसी आक्रमण के बारे में बात की।" एक अन्य पोस्ट में राष्ट्रपति के कार्यालय ने फेसबुक पर लिखा, "सीन पेन ने उस साहस का प्रदर्शन किया, जिसमें कई अन्य, विशेष रूप से पश्चिमी राजनेताओं की कमी है। निर्देशक विशेष रूप से यूक्रेन में होने वाली सभी घटनाओं को रिकॉर्ड करने और दुनिया को हमारे देश पर रूस के आक्रमण के बारे में सच्चाई बताने के लिए कीव आए थे।"
विज्ञापन

कौन है सीन पेन?
बता दें कि इससे पहले भी एक प्रोजेक्ट के सिलसिल में पिछले साल नवंबर के अंत में अभिनेता कीव गए थे। सीन पेन द्वारा साझा की गई तस्वीरों से पता चलता है कि वह उस समय डोनेट्स्क क्षेत्र के पास यूक्रेनी सशस्त्र बलों की अग्रिम पंक्ति का दौरा कर रहे थे। गौरतलब है कि ऑस्कर-विजेता वर्षों से कई अंतरराष्ट्रीय मानवीय और युद्ध-विरोधी प्रयासों में शामिल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने 2010 के भूकंपों के बाद गैर-लाभकारी आपदा राहत संगठन कोर की स्थापना की थी, जिसके बारे में "सिटीजन पेन" नामक डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें